FB9954F9 0830 4D77 94F0 3A4034BBF629
FB9954F9 0830 4D77 94F0 3A4034BBF629

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 13 लाख रुपए की स्मैक के साथ बाप-बेटे दोनो चढ़े पुलिस के हत्थे।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते नशे को देख उत्तराखंड पुलिस कुछ दिनों से अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। वहीं इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस ने 129 ग्राम स्मैक के साथ बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। रामपुर जिले के रहने वाले इन आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई।

मीडिया से वार्तालाप करते हुए पुलिस ने बताया की दोनों आरोपियों की पहचान राजेश कुमार(उम्र 28 वर्ष) और गिरीश बाबू(उम्र 52 वर्ष) निवासी ग्राम जालिफ नगल थाना मिलक जिला रामपुर के रूप में हुई है। 13 लाख रुपए की स्मैक के साथ दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों के पास से एक बाइक(UP22-AU-8398) भी बरामद हुई है। जिससे स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। वहीं पुलिस पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

यह भी पढ़े- बाजपुर: कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटा पेट्रोल पंप

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को उत्तर प्रदेश से लाकर हल्द्वानी में स्कूलों के आसपास सप्लाई करने का काम करते थे। यह पूरा मामला टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here