EC092D60 1839 4C93 82CD 04A34B36606C
EC092D60 1839 4C93 82CD 04A34B36606C

चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों और दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इन राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग होगी और 26 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। भगवंत मान यहां से सांसद थे जिन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने 2014 में यह सीट जीती थी और 2019 में फिर से सांसद बने थे। वह आम आदमी पार्टी से लोकसभा में अकेले सांसद थे।

यह भी पढ़े- असदुद्दीन ओवैसी: “मोदी का मुकाबला सिर्फ मैं कर सकता हूं, राहुल गांधी नहीं”

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद थे। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आजम खान रामपुर सीट से सांसद थे। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट जीती। इसके बाद उन्होंने अपनी-अपनी लोकसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here