31EADF33 A3C0 4864 84AE 461CCC169500
31EADF33 A3C0 4864 84AE 461CCC169500


अभिनेता शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक हंस, किसी शख्स पर हमला करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मनोरंजन कर रहे हैं, तथा उसको आगे शेयर भी कर रहें हैं। आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें कोई भी खबर बहुत ही जल्दी वायरल हो जाती है। सोशल मीडिया आज के इस समय में एक मनोरंजन का प्रमुख साधन बन गया है। सोशल मीडिया पर देश के साथ- साथ, देश के बाहर होने वाली कोई भी खबर पल भर में ही पूरे संसार में फैल जाती है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो अभिनेता शक्ति कपूर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर सब लोग खूब हस रहे हैं, तथा अपना मनोरंजन कर रहे हैं।


अभिनेता शक्ति कपूर ने जिस वीडियो को शेयर किया है, वह बहुत ही ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उस वीडियो को अधिक मात्रा में लाइकस मिल रहे है। इस वीडियो में एक शख्स तालाब में नहाता नजर आ रहा है, उस शख्स ने ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि उसके साथ ऐसी कुछ घटना घटेगी। जब वह शख्स आराम से नहाने में मशगूल था तभी उस पर एक हमला हुआ। यह हमला ना तो पानी में रहने वाले मगरमच्छ ने किया, और ना ही किसी खतरनाक जानवर ने। उस शख्स पर हमला एक हंस ने किया, जी हां आपने ठीक सुना उस पर हमला एक हंस द्वारा किया गया। उस तालाब में दो हंस मौजूद थे। जैसे ही हंस की नजर उस नहाते हुए शख्स पर पड़ी, उनमें से एक हंस ने उस शख्स पर अपनी चोंच के द्वारा हमला शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े- Viral: शर्मीला दूल्हा अपनी दुल्हन के बगल में बैठ मुस्कुराना नहीं कर पाया बंद 

उस नहाते हुए आदमी को हंस ने दूर से ही देख लिया था। उस शख्स के पास हंस बहुत धीरे-धीरे आया जिससे उस आदमी को हंस के आने की पता भी नहीं चलीं। जब उस शख्स ने अपना सिर पानी से बाहर निकाला तब हंस ने अपनी चोंच के द्वारा उस शख्स के सिर पर हमला शुरू कर दिया। हंस के हमले से उस आदमी ने अपने आप को फिर से पाने के नीचे कर लिया। परन्तु जैसे ही उसने फिर से अपना सिर पानी के बाहर निकाला, हंस ने दोबारा उसके सिर में चोंच मारने शुरू करें कर दी।

उस शख्स पर हंस को इतना गुस्सा क्यों आ गया इस बात की किसी को नहीं पता। वह शख्स जब तक पानी के अंदर रहा तब तक हंस ने उस पर बहुत बार अटैक कर दिया। उस शख्स को पानी से बाहर आने के लिए, और अपनी जान बचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस बीच में भी हंस ने उसकी बॉडी और सिर पर कई बार अटैक किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here