6014653F F583 45B7 8F6E BB0E282717D0
6014653F F583 45B7 8F6E BB0E282717D0

एक समय पर हर दूसरी इंस्टा रील या टिकटॉक को स्क्रोल करते ही टोनी कक्कड़ का गाना सुनने को मिल जाता था। एक्टर्स, छोटे – बड़े क्रिएटर्स उनके गीतों पर जमकर रील बनाते थे। देखते ही देखते टोनी हिट मशीन बन गए। उनका गाया हुआ हर गाना चार्टबस्टर होने लगा। बीते समय से उनके गाने आने की स्पीड में कमी आई है तो यह सवाल बनता है कि आजकल यह सेंसेशनल सिंगर कहाँ है।

जिस तरह से टोनी कक्कड़ अचानक से बैकफुट पर आ गए वह बेहद ही शॉकिंग है। ऐसा नहीं है कि टोनी ने म्यूजिक इंडस्ट्री को बाय- बाय कहने का इरादा कर लिया हो। बल्कि बात यह है कि उनके गानों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। जो टोनी कक्कर सोशल मीडिया पर बादशाहत रखते थे, उसी सोशल मीडिया पर उनका क्रेज़ कम होता जा रहा है।

28 जून को टोनी का पिछला रिलीज़ गाना Kiss you आया। बाकी गानों की तरह यह गाना भी सुपरहिट हुआ। यूट्यूब पर इस गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जून में सिंगर का सैड सांग Zindagi Bata De भी रिलीज हुआ था। ये गाना लंबे वक़्त बाद आया। Zindagi Bata De से पहले उनका गाना जनवरी में आया था।

टोनी कक्कड़ ही नहीं उनकी बहन नेहा कक्कड़ भी कम म्यूजिक एल्बम्स में ही नज़र आ रही हैं। हाल ही में अपने भाई टोनी के लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग Kiss You को उन्होंने अपनी आवाज़ दी है।

यह भी पढ़े- अंकिता लोखंडे ने ये कैसी ड्रेस पहनी, हाथ से छिपाना पड़ा क्लीवेज

बताया जा रहा है कि टोनी ने अपनी प्लेलिस्ट में बदलाव किया है और वह अब सोलफूल गीतों पर काम करना चाहते हैं। इसलिए उनके गानों की रफ्तार कम हुई है। टोनी को भले ही उनके लिरिक्स के किए ट्रोल किया जाता हो मगर वो टैलेंटेड हैं, इसमें कोई शक नहीं है । उन्होंने Shona Shona, Goa Wale Beech Par, Laila Laila गीतों से इतर khuda bhi, Mohobbat barsa dena tu, oh humsafar जैसे सोलफूल गाने भी फैंस को दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here