Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा(Agra) जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने शादी करने से मना किया तो युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को 31 घंटे तक घर में छुपाए रखा। आरोपी ने शव को घर में ही छिपाया। जब आरोपी के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो बाप बेटे दोनो ने मिलकर 31 मई की रात तीन बजे लाश को टिकाने लगा दिया। लाश की पहचान ना हो पाए इसलिए लड़की की लाश को जलाने का प्रयास भी किया गया था।
वहीं 1 जून की सुबह आबिदगढ़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान युवती का शव पड़ा हुआ मिला और शव जल रहा था। जिसके बाद वहाँ पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई थी। और अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। बुधवार की रात को मृतका की शिनाख्त खुशबू के रूप में हुई।
यह भी पढ़े- सोनाक्षी सिन्हा: धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
जलाया हुआ शव मथुरा के सिपाही वीरपाल सिंह की 20 वर्षीय लापता बेटी खुशबू का था। आरोप है कि शादी से इनकार पर नाऊ का सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर ने दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या की थी। और आरोपी ने खुशबू के शव को 31 घंटे तक अपने घर में पलंग के नीचे छिपाकर रखा था।
पुलिस द्वारा आरोपी को उसके पिता के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि वह खुशबू को पहले से जानता था। और उससे शादी भी करना चाहता था। एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आशीष ने खुशबू को फोन करके अपने घर बुलाया था। जब उसके माता-पिता गंगा स्नान करने गए हुए थे। शादी के लिए जब खुशबू ने माना किया तो दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आशीष ने गुस्से में आकर दुपट्टे से खुशबू का गला घोंटकर हत्या कर दी।