E73F9AF7 7A95 4D45 921A 63016F79CB18
E73F9AF7 7A95 4D45 921A 63016F79CB18

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गृह क्लेश के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

थाना न्यू आगरा के नगला हवेली में रविवार को पति पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साए हुए पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले के बाद पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर नीचे जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गई। जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को देख चीख-पुकार वह कोहराम मच गया और वहाँ पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर ही पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े- सरकारी शिक्षिका को नशा सुंघाकर एक कमरे में किया दुष्कर्म

आरोपी पति का नाम उमंग है। और उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उमंग ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 गर्लफ्रेंड हैं पत्नी प्रीति को उनके बारे में जब पता चला तो उसने इसका विरोध किया। जिसके चलते दोनो के बीच आपस में झगड़ा हो गया। और अचानक से उमंग में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here