19B730BF FABD 4A81 8911 2D0C2C651B8C
19B730BF FABD 4A81 8911 2D0C2C651B8C

Agra News: यूपी में आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में बुधवार की सुबह एक ही घर में तीन शव फंदे पर लटकने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस आशंका जता रही है कि सामूहिक आत्महत्या की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि कुछ भी नहीं कह सकते, लेकिन मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों ने बताया कि सोनू बेराजगार था। घर का खर्चा चलाने को लेकर सोनू का पत्नी गीता से प्रतिदिन विवाद होता था।

यह भी पढ़े- बिजनौर: थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया हिरासत में

बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम रहते थे। मंगलवार की रात को सभी लोग सो रहे थे। बेटा श्याम सुबह सो कर उठा तो पिता, मां और बहन के शव फंदे पर लटके हुए थे। शवों को देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए। मृतक दंपती के बेटे श्याम ने घटना की जानकारी तुरंत फोन पर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण भी पहुंचे। सीओ ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है। इसके कारण का पता किया जा रहा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घर के खर्चे के लिए होता था रोजाना विवाद:
पुलिस ने तीनों लोगों के शवों को नीचे उतारने के बाद कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि सोनू बेराजगार था। घर का खर्चा चलाने को लेकर सोनू का पत्नी गीता से प्रतिदिन विवाद होता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here