343DBC8F E04E 4080 9176 D865DF188253
343DBC8F E04E 4080 9176 D865DF188253

Pithoragarh Dowry Case: उत्तराखंड के शांत और संवेदनशील पर्वतीय जिले पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दहेजलोभी पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर आग लगाकर उसका शव जला दिया। आग के धुएं को देख, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल शुक्रवार, 22 जुलाई की सुबह पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक गधेरे के पास धुंआ उठता हुआ नजर आया। जब वह लोग करीब गए तो उन्हें वहाँ पर महिला का शव दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाल एमसी पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे। महिला का चेहरा और छाती का भाग पूरा जला हुआ था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतका की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन किसी से भी कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

महिला का अधजला शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई थी। पिथौरागढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर रियांसी गांव की एक महिला जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों को आशंका हुई। जिसके बाद रियांसी गांव निवासी सुनीता देवी ने मुख्यालय आकर शव की शिनाख्त की। और उसकी आशंका सही साबित हुई। यह देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने शव की पहचान कर बताया की यह उनकी अपनी बेटी आनंदी देवी (25) है।

यह भी पढ़े- हरिद्वार: मार्केट में नमाज विवाद, पुलिस ने 8 को पकड़ा

इसके साथ ही सुनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह छह वर्ष पूर्व छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी भी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन माह से मायके रियांसी में ही रह रही थी। कृष्ण कुमार बिण एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है। और पास में ही कमरा किराए पर लेकर रहता है। बीते रोज कृष्ण कुमार रियांसी और आनंदी को शाम को वापस घर भेज देने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद से आनंदी रात को घर नहीं लौटी।

सुनीता देवी ने अपने दामाद कृष्ण कुमार पर बेटी आनंदी देवी का दहेज के लिए उत्पीड़न(Pithoragarh Dowry Case) करने और जिंदा जलाकर उसे मार डालने की तहरीर पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here