आज 24 दिसंबर को बॉलीवुड के महानायक अनिल कपूर का जन्मदिन(Anil Kapoor Birthday) है। अनिल ने एक समय में लगातार सुपर डुपर हिट फिल्में दी है। आज भी अनिल लगातार फिल्मों में आ रहे है। 66 वर्ष के अनिल आज भी इतने फिट और युवा दिखते है कि उनके आगे अच्छे अच्छे युवा कलाकार कुछ नही दिखते। अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, इनकी सबसे ज्यादा हिट फिल्म इन्ही की भाभी श्रीदेवी के साथ रही है। इसके अलावा अनिल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया जाता था। अनिल ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है, तब जाकर उन्हें ये स्टारडम का स्वाद मिला है। चलिए विस्तार से अनिल कपूर जीवनी को जानते है।
नाम (Name) | अनिल कपूर |
निक नेम (Nick Name) | मिस्टर इंडिया और लखन (फिल्मी नाम) |
जन्मदिन (Anil Kapoor Birthday) | 24 दिसम्बर, साल 1956 |
अनिल कपूर की आयु (Age) | 66 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई |
राशि (Zodiac) | मकर |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | मुंबई |
संघर्ष भरा रहा जीवन
अनिल आज एक सफल बॉलीवुड एक्टर है। जो अपने परिवार के साथ मुंबई में आलीशान बंगले में रहते है। लेकिन ये शान शौकत अनिल को विरासत में नहीं मिली बल्कि उसके लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था।
अनिल पंजाबी परिवार से है, पाकिस्तान से बंटवारे के बाद उनके पिता सुरिंदर भारत में मुंबई में रहने लगे। यहां इनके परिवार के पास घर भी नही था तो उनका पूरा परिवार राज कपूर के गैराज में रहता था। इसी गैराज में अनिल काम भी करते थे। अनिल को उन दिनों खाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। दो वक्त की रोटी के लिए कई बार नंगे पांव धूप में यहां वहां काम की तलाश में भटकते रहते थे। कुछ पैसे कमाने के बाद अनिल एक कमरा किराए पर लेकर वहां रहने लगे थे।
यह भी पढ़े- Dhamaka Movie 2022: तेलगु फिल्म “धमाका” ने पछाड़ा रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस को
अनिल कपूर परिवार
कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर है, जो एक सफल फिल्म निर्माता, निर्देशक है। अनिल की पत्नी सुनीता है जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं लेकिन वे एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। अनिल की दो बेटी सोनम और रिया कपूर है। अनिल का एक बेटा हर्षवर्धन कपूर है। सोनम एक सफल एक्टर और रिया फिल्म निर्माता है।
अनिल कपूर की सफल फिल्में
अनिल की पहली फिल्म तेलगु थी, जिसका नाम वाम्या वृक्षम था। इसके अलावा अनिल ने बहुत सी कन्नड़, तमिल फिल्में भी की थी। अनिल की पहली लीड रोल वाली फिल्म वो साथ दिन थी। इसमें उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरी थी। अनिल की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। अनिल की प्रसिद्ध मूवी है मशाल, कर्मा, मिस्टर इंडिया, तेजाब, राम लखन, लम्हे, जमाई राजा, बेटा, लाडला, रेस, स्लमडॉग मिलेनियर, वेलकम, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। अनिल अभी आखिरी बार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू सिंह के साथ जुग जुग जियो में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को भी लोगों को बहुत प्यार मिला।