BE9A8A4B 15B0 4211 9F5B D6BED9CFB7F3
BE9A8A4B 15B0 4211 9F5B D6BED9CFB7F3


असम राइफल्स भर्ती 2022(Assam Rifles Recruitment 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। असम राइफल्स द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में 1380 टेक्निकल तथा ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 104 पदों के लिए राइफलमैन की भर्ती की जाएंगी। असम राइफल्स ने इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 1484 निर्धारित की है। आइए जानते हैं कि असम राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि, अंतिम तिथि, योग्यता, जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि– इस भर्ती के लिए आप 6 जून 2022 से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि– इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।

यह भी पढ़े- Railway Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

आयु– इस भर्ती के लिए आयु सीमा 15 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

कुल पद– इस भर्ती में कुल पदों को 2 जगहों मे विभाजित किया गया है। इसमें कुल 1380 पद टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए निर्धारित किए गए हैं। राइफलमैन अथवा राइफल वूमेन के लिए 104 पद स्पोर्ट्स कोटे के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों की भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के अनुसार होगी। इस प्रकार इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 1484 है।

योग्यता– इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।


Assam Rifles Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें:
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको असम राइफल्स की ऑफिशल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाना होगा। ऑफिशल वेबसाइट पर आपको आवेदन करने की लिंक मिल जाएगी, जहां से आप अपनी जानकारी दर्ज करके आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here