CD9ECC34 DF3D 4C74 8EBF 3C49D28FCB0D
CD9ECC34 DF3D 4C74 8EBF 3C49D28FCB0D

क्रिकेटर केएल राहुल(KL Rahul) और अथिया शेट्टी(Athiya Shetty) के अफेयर की चर्चाएँ तो आप सभी ने अक्सर सुनी ही होंगी। लेकिन अब लगता है कि सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया और केएल राहुल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। नई रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल अब शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। और वह जल्द ही एक दूसरे के हमसफर बनने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले तीन महीनों में शादी कर सकते हैं। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अथिया शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि अथिया और केएल राहुल 3 साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और अब वह दोनों अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही शादी की तैयारियां फुल जोश में चल रही हैं।

सूत्र ने यह भी बताया की राहुल के पेरेंट्स ने हाल ही में मुंबई में अथिया के पेरेंट्स से मुलाकात की। अथिया और राहुल अपने पेरेंट्स संग अपने नए घर को देखने भी गए, जहां वह दोनो शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं। इस शानदार कपल की वेडिंग अगले 3 महीनों में मुंबई में होने जा रही है। दोनों परिवारों के लिए यह ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। शादी की हर छोटी-बड़ी चीज को अथिया खुद से देख रही हैं। वहीं फैंस अब बी टाउन के इस स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। वह काफ़ी बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे है।

यह भी पढ़े- तारक मेहता का उल्टा चश्मा: फिर से लौटेंगी दया बेन, यह अभिनेत्री निभा सकती है किरदार

इन दोनों के बॉन्ड की बात करें तो वह एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अथिया और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे संग तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हैं। दोनों की इस शानदार जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। अब हर किसी को उस पल का इंतजार है, जब अथिया शेट्टी अपने हमसफ़र केएल राहुल(KL Rahul) की दुल्हनिया बनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here