61CFC66D 8365 4B25 950B 98229B6E4C24
61CFC66D 8365 4B25 950B 98229B6E4C24

आपको करेले का स्वाद अवश्य पता ही होगा, करेले का स्वाद कड़वा होता है। करेले का स्वाद कड़वा होने के कारण ज्यादातर लोगों को यह पसंद नहीं आता। करेला स्वाद में कड़वा जरूर होता है पर आप जब इसके फायदे जान जाओगे तो निश्चित ही आप इसको एक बार खाने की जरूर सोचोगे। करेला बहुत सी बीमारियों के साथ-साथ मोटापे को कम करने में भी फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल में हम आपको करेले से होने वाले फायदे के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

करेले से होने वाले विभिन्न फ़ायदे:

1. पाचन में फायदेमंद होता है–  करेला हमारी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करेले के अंदर भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है, यह पाचन क्रिया के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

2. गैस बनने को कम करता है– अगर आपके पेट में गैस बनती है तो आप करेले के रस का सेवन करें, जिससे आपकी समस्या बहुत ही जल्द समाप्त हो जाएगी।

3. अस्थमा या दमा रोग में फायदेमंद होता है– अस्थमा और दमा रोगी के लिए करेला बहुत फायदेमंद होता है। इस प्रकार के रोगी बिना मसाले वाली करेले की सब्जी खाएं बहुत ही जल्द आराम मिलेगा।

4. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है– करेले का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता  बढ़ती है। इसके लिए आप करेले की पत्ती को पानी में उबालकर उपयोग करें। 

यह भी पढ़े- काफल के फायदे: देवभूमि का अमृत

5. खून साफ करता है– करेले का सेवन करने से खून साफ होता है।

6. मुहासे कम करता है–  करेला मुंहासे को ठीक करने में भी फायदेमंद सिद्ध होता है। इसके लिए करेले के रस को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं मुहासे में जल्द आराम मिलने लगेगा।

7. लीवर को मजबूत बनाता है–  करेला लीवर के लिए भी बहुत उपयोगी है। अगर आप करेले के जूस का सेवन करते हैं तो इससे लीवर अच्छा होता है,  लीवर से संबंधित सभी समस्याओं को भी फायदा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here