काफल उत्तराखंड में पाया जाने वाला एक फल है जो कि गर्मियों के मौसम में मिलता है। यह फल दिखने में लीची जैसा होता है। इस फल के बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है, पर यह फल औषधियों से भरपूर है। इस फल के बारे में आपको एक आश्चर्यजनक बात बता दूं कि, इस फल का पेड़ अपने आप यानी स्वयं ही उगता है, इसके पौधे को उगाया नहीं जाता। आज हम आपको इस फल से होने वाले फायदे को विस्तार पूर्वक और सरल भाषा में समझाएंगे।
काफल से होने वाले विभिन्न फायदे:
काफल का उपयोग बहुत ही पुराने समय से आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इस फल के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसके फायदे हमने आपको नीचे विस्तार पूर्वक सरल भाषा में समझाएं है।
1. शरीर के लिए फायदेमंद होता है- काफल में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
2. कब्ज अथवा एसिडिटी में फायदेमंद होता है- काफल खाने से कब्ज और एसिडिटी में फायदा मिलता है।
यह भी पढ़े- वजन कम कैसे करें
3. अल्सर रोग में फायदेमंद है- काफल फल के ऊपर एक मोम जैसी परत होती है। इस मोम को मोर्टिल मोम कहते हैं। यह मोम ही अल्सर की बीमारी में काम आती है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद है- काफल के पेड़ की छाल का पाउडर बनाकर उपयोग करने से आंखों के साथ-साथ जुखाम के लिए उपयोगी भी सिद्ध होता है।
5. कान के दर्द के लिए फायदेमंद होता है- काफल के, पेड़ के फूल से बनने हुए तेल को अगर कान में डालें तो कान में होने वाले दर्द को फायदा मिलता है।
6. दातों के दर्द में फायदेमंद होता है- इस पेड़ के फूल से बने हुए तेल को अगर हम रुई की सहायता से दर्द होने वाले दातों पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें, तो दातों में होने वाला दर्द ठीक हो जाता है।