Benefits of morning walk: सुबह की सैर से आपको मिलेंगें मानसिक एवं शारीरिक लाभशारीरिक रूप से एक्टिव रहना आज के टाइम पर बहुत जरूरी है। कुछ लोग रेगुलर कसरत करना, जिम जाना पसंद करते है तो वहीं कुछ सुबह सुबह सैर पर जाना पसंद करते है। आज हम आपको मॉर्निंग वॉक के फायदे(Benefits of morning walk) बताने जा रहे है। अगर आपको कसरत करना नही पसंद तो आप बस सुबह उठकर वॉक पर जाना शुरू कर दें। आप किसी पार्क या ऐसी जगह जा सकते हैं जहां ट्रैफिक कम हो। एक शोध के अनुसार सुबह सुबह सैर पर जाने से हैरान कर देने वाले फायदे होते है।
आजकल हर किसी बीमारी के लिए डॉक्टर आपको मॉर्निंग वॉक की सलाह देता है, चाहे वो मोटापा हो या दिल या शरीर से जुड़ी कोई भी बीमारी। अगर आप रेगुलर 30 मिनट सुबह की सैर करते है तो जीवन भर आप बहुत सी गंभीर बीमारियों से अपने आप को बचा सकते है।
यहाँ पढ़ें – वजन कम कैसे करें
कितनी देर करें मॉर्निंग वॉक
आप शुरू में 10-15 मिनट से शुरुवात कर सकते है। फिर धीरे धीरे आप पांच पांच मिनट करके बढ़ाते जाएं। कम से कम आपको रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। एक और जरूरी बात, मॉर्निंग वॉक हमेशा खुले हिस्से में करें, जहां ताजी हवा हो। घर के अंदर करने से इसके वो फायदे नहीं मिलेंगे जो आपको बाहर करने से मिलेंगे। मॉर्निंग वॉक में सिर्फ चहलकर्मी नही करें, अपनी स्पीड पर ध्यान दें। आपको ऐसी स्पीड रखनी है जिसमें 10 मिनट के अंदर आप कम से कम 1 किलोमीटर चल पाएं।
मॉर्निंग वाक के मानसिक फायदे
- मॉर्निंग वॉक से आपके अंदर ताजगी आती है, आप पूरा दिन रिफ्रेश महसूस करते है।
- सुबह की सैर से आपकी याददाश अच्छी होती है, आपकी सोचने, समझने की शक्ति में विकास होता है।
- जिसको नींद की परेशानी है, उन्हें मॉर्निंग वॉक करने से बहुत फायदा होता है।
- सुबह की सैर से तनाव, चिंता दूर होती है।
यहाँ पढ़ें – Benefits of eating cucumber
मॉर्निंग वाक के शारीरिक फायदे
- डेली मॉर्निंग वॉक करने से आपके शरीर में फुर्ती आती है।
- दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
- गठिया, कैंसर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों में भी मॉर्निंग वॉक ने अपने फायदे दिखाए है।
- मॉर्निंग वॉक रोज करने से आप अपने बढ़े हुए वजन को भी नियंत्रित कर सकते है।
- सुबह की सैर से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर से थकान दूर होती है और आप हल्का महसूस करते है।
- रोज सैर करने से आपके फेफड़ों की कार्य क्षमता में बहुत सुधार आएगा। शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम होगा।