DDCA4DEC 5AF1 46B1 A69B 479E8D7C27E1
DDCA4DEC 5AF1 46B1 A69B 479E8D7C27E1

बिग बॉस- 5 की प्रतियोगी पूजा मिश्रा के मुताबिक, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने कथित तौर पर उस पर काला जादू कर उसका करियर तबाह करने की कोशिश की।

मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के परिवार पर बिग बॉस 5 फेम पूजा मिश्रा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री और मॉडल पूजा मिश्रा ने दावा किया है कि अभिनेता की पत्नी पूनम सिन्हा ने उन पर काला जादू किया था। उनके कपड़े चुराए और बेटी सोनाक्षी सिन्हा को लाकर दिए। इसके साथ ही उनके करियर में भी बाधा डाली। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह आरोप लगाया है। वहीं पूजा मिश्रा के इन आरोपों पर शत्रुघन सिन्हा के बेटे ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा मिश्रा ने दावा किया है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पिता के घनिष्ठ मित्र थे। उनके पिता आयकर विभाग की नौकरी करते थे। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा पर उनके पिता से 100 करोड रुपए का एहसान लेना और उनके फिल्म करियर में बाधा डालने का आरोप लगाया। पूजा ने यह भी कहा कि शत्रुघ्न और उनके परिवार ने उनके आवास पर एक सैक्स स्कैम किया और पैसा कमाया। फिर उसी पैसे को इस्तेमाल करके सोनाक्षी के कैरियर बनाने में लगाया।

यह भी पढ़े- आज सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया, ये दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत

परिवार पर लगे आरोप पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इस महिला को प्रोफेशनल मदद की जरूरत है। लव सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा कि मेरे परिवार के खिलाफ ऐसे आरोप से साबित होता है कि वह महिला अनस्टेबल है। वैसे तो मैं ऐसी चीजों का जवाब नहीं देता, लेकिन इस कहानी की परमिशन देने वाले एडिटर को समझना चाहिए कि ऐसे अपमानजनक आर्टिकल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here