WhatsApp Image 2022 12 05 at 7.16.23 PM
WhatsApp Image 2022 12 05 at 7.16.23 PM

टाइगर श्रॉफ को छोड़ अब किसी और शख्स की दीवानी हुई Disha Patani, जिम में कसरत करते-करते शुरू हुई लव स्टोरी।

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में शुमार दिशा पाटनी(Disha Patani) की ग्लैमरस अदाओं का जादू तो आप देख ही चुके हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दिशा अपने क्रेजी लुक्स से फैंस का ध्यान अपनी तरफ़ करती रहती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर फोटोज के अलावा उनकी लव लाइफ के लिए भी अब खूब चर्चा में है। दिशा टाइगर श्रॉफ के संग रिश्ते में थीं। लेकिन इन दिनों दिशा को एक हैंडसम हंक के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। लगता है कि अब उनकी लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हो गई है।

पहले दिशा के साथ सिर्फ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ही नजर आते थे। लेकिन अब टाइगर को छोड़ दिशा पाटनी एक मिस्ट्री मैन संग नजर आती हैं। इस मिस्ट्री मैन का नाम है एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex Ilic). जो कि पेशे से एक एक्टर और जिम ट्रेनर है। वह सर्बिया के रहने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें हम वेब सीरीज Chameleon में भी देख चुके हैं। हालांकि एलेक्जेंडर एलेक्स अपनी शानदार बॉडी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वह मुंबई में रहकर लोगों को जिम की ट्रेनिंग देते हैं। जिसमें की कई सारे सेलेब्स भी शामिल हैं।

एलेक्जेंडर और दिशा, दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। एलेक्जेंडर इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं।एलेक्जेंडर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आपको उनकी दिशा पाटनी के संग कई सारी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। आपको बता दें की इंस्टा पर एलेक्जेंडर के 110K फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor: “क्या मैं मशीन हूं? फैसला मुझ पर छोड़ दो”

पहली बार इन दोनों को 22 नवंबर 2022 के दिन कार्तिक आर्यन के बर्थडे बैश में एक साथ देखा गया था। एलेक्जेंडर का पूरा फोकस अक्सर अपनी फिटनेस पर रहता है। अब सभी प्रशंसकों को बेसब्री है यह जानने की की दिशा और एलेक्जेंडर के बीच सिर्फ दोस्ती है या कुछ और।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here