Bollywood Hit Movies List 2022: करोना महामारी के बाद साल 2022 अपनी नॉर्मल रूटीन में आते दिखा। ऐसे में यह साल बॉलीवुड के लिए भी अहम रहा क्योंकि लंबे समय से अटकी फिल्में इस साल रिलीज हुई। वैसे करोना के पहले के समय से कंपेयर किया जाए तो ये साल बॉलीवुड के लिए उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन कुछ फिल्मों ने इस साल सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। साल 2022 में जनता से बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की टॉलीवुड फिल्मों को पसंद किया। चलिए जानते है साल 2022 की सुपर हिट फिल्में, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Bollywood Hit Movies List 2022:
के जी एफ 2
साउथ की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1213 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का लोगों को बहुत समय से इंतजार था, जिसके आने के बाद थियेटर की रौनक वापस आ है। संजय दत्त, यश, रवीना टंडन, श्री निधि शेट्टी की ये फिल्म साल की सुपर हिट साबित हुई।
आर आर आर
आलिया भट्ट, रामचरण की ये फिल्म स्वतंत्रता के पहले की कहानी है। फिल्म ने 1131 करोड़ का बिजनेस किया जो उसकी लागत का लगभग तीन गुना था। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को बहुत पसंद किया गया।
कश्मीर फाइल्स
20 करोड़ की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 344 करोड़ का कलेक्शन किया। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म 1990 में कश्मीर में हुए पंडितों के पलायन की कहानी है। फिल्म के ऊपर पूरे देश में बहुत कई विवाद भी हुए।
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने 270 करोड़ का बिजनेस किया। और इस साल की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म लिस्ट में शामिल हो गई।
यह भी पढ़े- Drishyam 2 film review
ब्रमहस्त्र पार्ट 1
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की ये फिल्म बहुत टाइम से अटकी हुई थी, जिसे इस साल रिलीज किया गया। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स काफी अच्छे रहे जिसे लोगों ने पसंद किया। फिल्म को बनने में लगभग 5 साल लगे थे, इसका कलेक्शन 412 करोड़ का रहा।
गंगुबाई काठियावाड़
आलिया भट्ट की ये फिल्म साल की हिट फिल्म रही। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग, गानों, डांस की बहुत तारीफ हुई।
इसके अलावा जुग जुग जियो, आर माधवन की रोकेट्री भी हिट की लिस्ट में शामिल हुई है।