F1D893B4 93CC 4DBE A065 09FCC7655EBC
F1D893B4 93CC 4DBE A065 09FCC7655EBC

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में अपनी ऐतहिासिक जीत हासिल की है। उपचुनाव में उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपा वालों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे।

यह भी पढ़े- “नव संकल्प शिविर”: लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े।

मुख्यमंत्री धामी उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीते। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here