Charlene Perfume: Intimate Spray Mist/ The essence of romance
इंडियन आर्मी हमारे देश भारत की भूमि आधारित सेना है। यह सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा हिस्सा है। हमारे देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सेना के सर्वोच्च कमांडर है। इंडियन आर्मी का मुख्य कार्य देश के अंतर्गत और सीमाओं पर शांति बनाए रखना है और देश में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बाहरी देशों की साजिश को नाकामयाब करना है। हमारी सेना प्राकृतिक आपदाओं और अन्य समस्याओं के दौरान मानवीय बचाव का कार्य करती है। भारतीय थल सेना इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स के साथ राष्ट्र के लिए कार्य करती हैं।
इंडियन आर्मी कैंटीन
सेना के जवान अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने देश की जनता की हिफाजत करते हैं। उनके इस बलिदान को कभी चुकाया नहीं जा सकता है। राष्ट्र की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के जवानों का और उनसे दूर रहने वाले उनके परिवारों का ख्याल रखें। यह दायित्व केंद्र सरकार निभाती है।
भारत सरकार देश के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी सुविधाएं देती है। इन्हीं में से एक सुविधा आर्मी कैंटीन है। CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट जिसमें हर सामान पर मार्केट में उपलब्ध सामान से सस्ते दाम पर मिलता है।
कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट की फैसिलिटी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंदर आती है। कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट पूरे भारत में अलग-अलग जगह पर बने हुए हैं। यहां पर जरूरत का सभी सामान होता है। हाल के समय में एक करोड़ से ज्यादा लोग कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट से लाभ उठा रहे हैं यहां छोटे से लेकर बड़ी वस्तु भी काफी सस्ती दरों पर मिल जाती है।
कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट में उपलब्ध होते हैं सामान
आर्मी कैंटीन में ग्रॉसरी आइटम, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक, शराब से लेकर ऑटोमोबाइल जैसे कई प्रकार के सामान बाहर बाजार की कीमतों के मुकाबले सस्ते में उपलब्ध होते हैं। कैंटीन में विदेशी सामान भी मिलते हैं इसके साथ- साथ कुछ वस्तुओं पर काफी छूट दी जाती है, जैसे शराब, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य वस्तुएं ।
जवानों और उनके परिवार की पसंद Charlene Perfume
आर्मी कैंटीन में इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस से लेकर ग्रूमिंग की वस्तुएं भी मिलती है। इन्हीं में से सबसे प्रसिद्ध है Charlene Perfume। जिसके हमारे सेना के जवान बहुत दीवाने है। उनके साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी लंबे समय से इसी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। चार्लेन इंटिमेट एक लक्जरी यूनिसेक्स परफ्यूम है। इसका इस्तेमाल पुरूष और महिलाएं दोनो कर सकते है। विदेशी कस्तूरी से युक्त चमेली और रजनीगंधा की नाजुक फूलों की खुशबू इसे अन्य परफ्यूम से सबसे अलग बनाती है।
पुष्पों की जादूई खुशबू
Charlene Perfume में पुष्पों और फलों का मिश्रण होता है। इसमें चमेली, गुलाब और बर्गमोट शामिल होता हैं। जिसमें वुडी और मस्की अंडरटोन भी शामिल होता है। साथ ही चमेली और रजनीगंधा की फूलों की खुशबू आती हैं।
आखिर क्यों कैंटीन में प्रसिद्ध है यह प्रोडक्ट
पुष्पों और फलों का संतुलित मिश्रण भीनी और आकर्षक खुशबू पैदा करता है। इसकी इस खासियत के कारण यह किसी भी अवसर पर प्रयोग किया जा सकता है। जैसा कि सभी जानते हैं कि मिलिट्री एरिया में पार्टियों का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में यह जवानों के लिए औपचारिक और अनौपचारिक दोनों अवसरों पर बखूबी काम करता है। आर्मी के जवानों के साथ-साथ उनके परिवार की भी पहली पसंद Charlene Perfume है। इसका मुख्य कारण है कि यह परफ्यूम दिन और रात दोनों समय के समारोह में व्यक्ति को दुर्गंध से बचा कर रखता है। साथ ही उनमें साहस और अधिक ताजगी की भावना उत्पन्न कर देता है।
Charlene Perfume के बारे में रोचक बातें
- चार्ल्स हास्केल रेवसन एक अमेरिकी व्यापारी थे। उन्हीं के नाम पर चार्ली 1973 में जारी किया गया था।
- परफ्यूम के विज्ञापन में मॉडल शेली हैक ,चार्ली स्टंबर और नाओमी सिम्स शामिल थीं। इनमें से सिम्स इतिहास में पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला बन गई थी जिन्हें किसी कॉस्मेटिक कंपनी के विज्ञापन में लिया गया था।
- चार्लेन इंटिमेट की बोतल पर मॉडल शैली हैक की तस्वीर है। शैली मैरी हैक अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल, निर्माता और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 1970 के दशक के मध्य से 1980 के दशक की शुरुआत तक रेवलॉन के चार्ली परफ्यूम के चेहरे के रूप में जाना जाता है।
- चार्ल्स हास्केल रेवसन ने अपने परफ्यूम के विज्ञापन के लिए महिला मॉडल को काम देने की अपने सोच के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। 1970 के दशक के समय कामकाजी महिलाओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी इस दौरान इस विज्ञापन द्वारा यह दर्शाया गया की कामकाजी महिला नए युग की महिला है और इन्हें बिना किसी रूढीवादी सोच के अपनाया जाना चाहिए।
- अपने एक इंटरव्यू में शैली ने अपनी इस बात का समर्थन करते हुए बयान दिया था कि- वह एक ऐसा समय था जब महिलाएं बदल रही थीं। महिलाओं ने विज्ञापन देखा और कहा ‘मैं ऐसी बनना चाहती हूं।’
इन्हें भी पढ़े-
Shaheed Bhagat Singh | शहीद भगत सिंह
Central Reserve Police Force: हर साल 27 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना…