मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है

0
283
DDB1A1BA B7BB 4E1E 8BD7 0D0D75F12F7C
DDB1A1BA B7BB 4E1E 8BD7 0D0D75F12F7C

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 31,2022 को विधानसभा में बजट पर बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने अखिलेश को कहा कि आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है। क्योंकि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश की बुराई करते हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोमवार 30, 2022 को एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्राइमरी स्कूल के एक बच्चे से जब उन्होंने पूछा कि बताओ, मैं कौन हूं? तो बच्चे ने जवाब में राहुल गांधी कहा। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला है वो सोच समझकर ही बोला होगा।

यह भी पढ़े- पंजाब, दिल्ली में 7 विधानसभा सीटों और 3 लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा वह कभी न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। आजादी के समय देश और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक जैसी थी, फिर देश की आय बढ़ती चली गई। साल 2017 में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय देश का एक तिहाई ही रह गई। यह बताता है कि यहां किस तरह कार्य हुआ। हमने प्रदेश का बजट दो गुना कर दिया है। योगी ने कहा कि अब नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here