उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी(AAP) को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने इस संबंध में अपना इस्तीफा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है।
कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफे में लिखा है कि “मैं 19 अप्रैल 2021 में पार्टी में शामिल हुआ था। और अब 18 मई 2022 को पार्टी छोड़ रहा हूं।”
अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी(AAP) में करीब 13 महीने तक रहे। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल को पत्र में लिखा है कि “पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्ध सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर पद से त्याग पत्र दे रहा हूं।”
यह भी पढ़े- जोत सिंह बिष्ट: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
अजय को कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वह कुशल पर्वतारोही भी रहे हैं और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के प्रिंसिपल भी रहे हैं। कर्नल अजय कोठियाल का यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड के युवा लड़के और लड़कियों को सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग देता है।