Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हई है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra की सफलता से खुश होकर कांग्रेस पार्टी एक नया अभियान शुरू करने का प्लान बना रही है। जिसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी है।
खबरों की मानें तो अगले साल फरवरी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पर्ण अधिवेशन का आगाज किया जाएगा। जिस दौरान पार्टी के सदस्य एक नया अभियान शुरू करने पर चर्चा करेंगे। केसी वेणुगोपास के अनुसार, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है।‘
कांग्रेस के आगामी अधिवेशन पर बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, ‘आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला, हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Lalu Prasad Yadav: किडनी दान कर बेटी ने दिया नया जीवन
वहीं भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के नए अभियान का जिक्र करते हुए केसी ने बताया कि, ”दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।”
इसके अलावा केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस देशभर में महिला मार्च की भी शुरूआत करेगी। इस मार्च का नेतृत्व प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किया जाएगा। 2 महीने तक चलने वाले इस अभियान में प्रियंका गांधी देश के अलग-अलग राज्यों की राजधानी में महिला मार्च का आयोजन करेंगी। गौरतलब है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा खत्म होने के बाद 26 जनवरी से 26 मार्च तक कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान और महिला मार्च अभियान चलाया जाएगा।