पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी(Daler Mehndi) को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी(Daler Mehndi) और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। दिलेर ने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती भी दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए क्या था मामला
दरअसल, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी रकम ली थी। 2018 में अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराया था। और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। और फिर बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की थी। अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के द्वारा सिंगर को गिरफ्तार करके मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।फिर वहां से जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े- कटिहार: रूह कंपा देने वाली घटना, दीदी- दीदी कहकर घर आया और…
क्या है कबूतरबाजी
कबूतरबाजी ‘कबूतर’ पक्षियों से अलग होती है। पंजाब में कबूतरबाजी का अर्थ होता है लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा। दिलेर मेहंदी इसी में दोषी पाए गए हैं। आरोप है कि वह इसके लिए मोटी रकम भी वसूलते थे। इस धंधे के लिए पंजाब ही बदनाम नहीं है, देश के कई राज्यों के अलग-अलग शहर भी शामिल हैं। दिलेर मेहंदी का जेल जाना उनके परिजनों एवं फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या दिलेर को फिर से कोई जमानत मिलेगी या दो साल उन्हें जेल में ही काटने पड़ेंगे।