F0726701 FBD8 40FF B3FA B820F5F01169
F0726701 FBD8 40FF B3FA B820F5F01169

Delhi News: दिल्ली वालों को शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर मिली है। जहां मुंडका इलाके में एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी आग के कारण 27 लोगों की मृत्यु हो गई। दिल्ली दमकल(फायर ब्रिगेड) सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर अग्निशमन का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन बचाव अभियान अभी भी जारी है, इलाके की विशालता को देखते हुए बचाव कार्य में वक्त लगने की आशंका है। इसके साथ ही ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े- ओम प्रकाश चौटाला: 87 की उम्र में पास की 12वीं

यह आग मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास लगी। आग लगने के पीछे का कारण अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद करीब 20 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे।

आग के चलते वहां पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। जानकारी के मुताबिक 27 शवों को इमारत की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here