4A311125 AFF5 4492 856F F706D27A8D49
4A311125 AFF5 4492 856F F706D27A8D49

देवरा यात्रा: केदारघाटी में आजकल चारों तरफ़ खुशी का माहौल छाया हुआ है। क्योंकि आजकल यहां माँ दुर्गा अपने स्थान फेगू से सभी भक्तों के घर- घर व गांव- गांव में जाकर कुशल क्षेम पूछ रही है। इसके साथ ही मां अपने सभी भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। माता का देवरा कार्यक्रम 10 जुलाई से शुरू हो गया था। जिसके बाद से मां अभी तक पूरे 8 ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले 18 गांव में दर्शन दे चुकी है। इसके साथ ही कल 24 जुलाई 2022 को मां पौला देवता भैरवनाथ के स्थान पर भी गई थी।

वहीं कल 24 जुलाई 2022 को रात्रि में दुर्गा मां ग्राम सभा लमगौंडी में पहुँची। जहां सभी भक्तों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद आज सुबह करीब 8 बजे मां की डोली राजकीय इंटर कॉलेज लमगौंडी में भी पहुँची। जहां स्कूल के सभी छात्रों ने मां के दर्शन किए एवं “जय माता दी” के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा है। दुर्गा मां आज पूरे लमगौंडी ग्राम का भ्रमण करने के बाद रात्रि विश्राम के लिए देवली जाएगी।

इसके साथ ही शायद मां के लिए सबसे अहम और खुशनुमा पल वह होगा जब परसों 21 जुलाई 2022 को मां अपनी छोटी बहन क्वारिंका के पास गई थी। जिसके बाद उसी दिन मूठ, तिनसोलि, सांग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नाग जगई अपने मायके में गई थी।

यह भी पढ़े- नाग जगाई: घर-घर जाकर माँ पूछ रही अपने भक्तों की कुशलक्षेम, खुशियों से झूम उठी है केदारघाटी

माता की यह देवरा यात्रा 25 अगस्त को समाप्त होगी व 25 अगस्त को मां वापिस अपने स्थान फेगू आ जाएँगी। वहीं रक्षा बंधन वाले दिन मां की डोली केदारनाथ का भ्रमण करेगी। जिसके चलते उस दिन पूरी केदार नगरी भोले बाबा के जयकारों के साथ- साथ माता के जयकारों से गुंजायमान हो जाएगी।

प्रत्येक 6 साल बाद मां दुर्गा अपनी देवरा यात्रा पर जाती है। इस यात्रा के दौरान मां अपने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती है। इसके साथ ही मां अपने सभी भक्तों की कुशल क्षेम पूछ उन्हें आशीर्वाद देती है। यात्रा के दौरान मां के साथ उसके निशाण अर्थात अस्त्र शस्त्र भी जाते है। यात्रा लगभग एक से दो महीने की होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here