59A431CA 12E3 41D0 961A A9AF1837F37E
59A431CA 12E3 41D0 961A A9AF1837F37E

उत्तराखंड राज्य से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार(DGP Ashok Kumar) की मां सावित्री देवी का स्वर्गवास हो गया। उन्होंने राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में अपने उपचार के दौरान 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार(DGP Ashok Kumar) की मां सावित्री देवी ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित सिनर्जी अस्पताल देर रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं DGP की मां लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

यह भी पढ़े- Rishikesh में युवक करने जा रहा था सुसाइड, एक फोन कॉल से बची जान

बीते तीन चार दिन पहले उनकी तकलीफ एक बार फिर से बढ़ गई थी। जिसके बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उसी दिन देर रात किशनपुर आईपीएस सरकारी आवास पर ले जाया गया। इस दुखद खबर के बाद से पुलिस के सभी बड़े आला अधिकारी और शासन-प्रशासन से जुड़े हुए लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here