C8083229 33B0 4D04 BEAF 606683896557
C8083229 33B0 4D04 BEAF 606683896557

बुलंदशहर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब बुधवार को किसान अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी अचानक देर रात 2 बजे 4 हमलावरों ने उसके ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। इस घटना को अंजाम दे कर हमलावर तुरन्त वहाँ से कार में सवार हो कर फरार हो गए। वहीं किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि किसान ने 2 साल पहले अपनी जमीन बेची थी। जिसमें कुछ विवाद हो गया था। यह मामला डिबाई के दानपुर गांव का है।

इस घटना के चश्मदीद गवाह पड़ोसी नाहर सिंह ने बताया कि रात में मृतक महेंद्र और उसका छोटा भाई इंद्रपाल घर के बाहर सो रहे थे। महेंद्र अपने भाई से थोड़ी दूरी पर सो रहा था। अचानक से हम को रात में गोली की आवाज सुनाई दी। पहले तो हम लोगों को लगा की सुअर को भगाने के लिए कोई नकली बंदूक से फायर कर रहा है। लेकिन तभी महेंद्र की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद हम सभी लोग दौड़कर उसके पास गए और देखा की कि 4 लोग कार से भाग रहे हैं। इसके साथ ही पड़ोसी नाहर सिंह ने बताया कि महेंद्र का परिवार बहुत गरीब है। पूरा परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। और इनकी किसी से कोई लड़ाई या दुश्मनी भी नहीं थी।

यह भी पढ़े- नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

वहीं जब मृतक के बेटे पंकज से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता महेंद्र (50) खेती बाड़ी के साथ-साथ मजदूरी का भी काम करते थे। बुधवार रात महेंद्र अपने छोटे भाई इंद्रपाल और मां इंद्रवती के साथ सो रहे थे। रात 2 बजे के लगभग कार में सवार चार लोग आए और महेंद्र को आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही पापा उनके पास गए तो उन लोगों ने गोली मार दी। बेटे पंकज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here