पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए सोमवार को व्हीलचेयर से सदन भवन पहुंचे।
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने सोमवार 18 जुलाई 20-22 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। 89 वर्ष के मनमोहन सिंह को इस दौरान व्हील चेयर पर बैठा कर वहां लाया गया था। वह जब प्लेट बॉक्स के पास पहुंचे तों उन्हें चार लोगों ने सहारा देकर उठने में मदद की। जिसके बाद उन्होंने पर्ची अंदर डाली।
89 वर्षीय मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) पिछले साल COVID-19 से संक्रमित होने के बाद से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने अपना दायित्व पूरा करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपना मत दिया। मनमोहन सिंह कोरोना कि दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान संक्रमण की चपेट में आ गए थे। बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत को लेकर उन्हें अक्टूबर 20-21 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से वह बेहद ही कमजोर और अस्वस्थ रहने लगे हैं।
मनमोहन सिंह 26 सितंबर 1932 भारत गणराज्य के 13 वे प्रधानमंत्री थे। साथ ही साथ वह एक अर्थशास्त्री भी है। लोकसभा चुनाव (2004 से 2014) में मिली जीत के बाद से भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिनको 5 वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर और सम्मान प्राप्त हुआ। जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के बाद सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहे।
मनमोहन सिंह के अनमोल विचार:
“मेरा 10 साल का कार्यकाल इतिहासकारों के लिए मूल्यांकन का विषय है”
यह भी पढ़े- Margaret Alva होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, शरद पवार ने किया एलान
“हमें बहुसंस्कृतिवाद, विविधता, सहनशीलता विधि धर्मों के प्रति सम्मान की आवश्यकता है।”
कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा “खराब स्वास्थ्य के बावजूद अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए संसद पहुंचे सरदार मनमोहन सिंह जी। हम सभी के लिए प्रेरणा है, ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।”