BD5B6C24 2F7A 4191 9ACF 64F0E2E78EB6
BD5B6C24 2F7A 4191 9ACF 64F0E2E78EB6

हमारे चैनल इंकलाब ज़िन्दाबाद की ओर से आप सभी देशवासियों को Eid की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यूपी के आगरा में मंगलवार को 2 साल बाद सार्वजनिक रूप से लोग Eid की खुशियां मना रहे है। क्योंकि इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण ईद नहीं माना पा रहे थे, लेकिन इस बार सभी धर्मस्थल लोगों के लिए खुले हुए हैं। इस बार सभी मस्जिदों में अकीदतमंदो ने सार्वजनिक नमाज पढ़ी। इस को लेकर मस्जिदों में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। सोमवार सुबह से ही बाजारों में रौनक बनी हुई है। आज ईद का त्योहार है तो ऐसे में शहर के कई बाजार पूरी तरह खुले हुए है।

व्यापारियों में नजर आया उत्साह:

बताते चलें 2 साल बाद ईद पर्व पर छाई खुशियों का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है। ईद उल फितर के पर्व के कारण बाजारों में भी काफी रौनक लगी हुई है। आज ईद के त्योहार पर भी शहर के कई बाजार पूरी तरह से खुले हुए है। ऐसे में व्यापारियो की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी हुई हैं, लेकिन इस बार मुस्लिम समाज के लोगों में ईद उल फितर को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ अलग-अलग मोहल्लों कस्बों और मस्जिदों में ईद की नमाज को अदा किया गया, लेकिन इस बार लगभग पूरे देश में सभी मतों के मानने वाले एक साथ ईद उल फितर का त्योहार मना रहे हैं। इससे लोगों में ईद की खुशी दोगुनी हो गई।

यह भी पढ़े- UP News: कमरे में लटका मिला एमकॉम की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मस्जिदों में नमाज का ये था टाइम:

  • आगरा ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे नमाज अदा हुई।
  • शाही जामा मस्जिद पर सुबह 7:30 पर नमाज़ को अदा किया गया।
  • अकबरी मस्जिद पर सुबह 8:00 बजे नमाज अदा हुई।
  • दो मीनार मस्जिद पीर जिलानी पर सुबह 8:30 पर नमाज अदा हुई।
  • शाही मस्जिद कलां साबुन कटरा में सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा हुई।
  • मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार में सुबह 9:15 पर नमाज अदा हुई।
  • मस्जिद ताजमहल में सुबह 8:45 पर नमाज़ अदा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here