4570775C 0A3E 4129 8734 87FC8DFDEBFB
4570775C 0A3E 4129 8734 87FC8DFDEBFB

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सरकारी शिक्षिका ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने पहले तो अपनी कार में बैठाया और उसके बाद उसे नशा सुंघा कर मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसका वीडियो क्लिप भी बना लिया। इसके साथ ही महिला ने बताया की शिखायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

महिला कांट क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। उसने बताया कि गांव में ही विद्यालय का युवक आता- जाता था। इसलिए वह उसे पहचानती थी। गत 4 मई को अपने स्कूल से किराए वाली गाड़ी से बरेली मोड़ पर उतरी। जैसे रिक्शे पर बैठने के लिए बढ़ी तभी आमिर बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी से उसके सामने आ गया। और घर छोड़ने की बात कह कर उसने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसने नशा सुंघाकर मोहल्ला बिजलीघर स्थित एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता को होश आया तो उसे मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़े- बुलंदशहर में किसान की गोली मारकर हत्या

वहीं शिक्षिका का कहना है कि अब आमिर और उसके परिवार वाले धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहे हैं। कह रहे हैं कि ऐसा न करने पर उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। उसने आरोप लगाया है कि उसकी फोटो लगाकर जाली आधार कार्ड बनवा लिया है। अब उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here