देश के पहले सुपरस्टार के रूप में जाने जाने वाले Rajesh Khanna जी की आज 29 दिसम्बर को बर्थ एनिवर्सरी है। अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना ने वो स्टारडम देखा है जो उस समय के कलाकारों के लिए नामुमकिन बात थी। Rajesh Khanna पर लड़कियां मरती थी, उनकी फिल्म देखने के लिए लम्बी लाइन लगा करती थी। राजेश खन्ना की एक नजर के लिए लोग उनके घर के बाहर घंटो खड़े रहते थे। चलिए आज राजेश खन्ना जी के जन्म दिवस पर उनको याद कर उनके बारे में जानकारी साझा करते हैं।
Rajesh Khana जीवनी
पूरा नाम | राजेश खन्ना |
उपनाम | काका |
जन्म | 29 दिसम्बर 1942 |
जन्म स्थान | अमृतसर |
पहले नाम | जतिन खन्ना |
मृत्यु | 18 जुलाई 2012 |
पेशा | नेता, अभिनेता, निर्माता |
कार्यकाल | 1966-2012 |
पत्नी | डिंपल खन्ना |
बच्चे | रिंकी खन्ना, ट्विंकल खन्ना |
पहली फिल्म | आखिरी ख़त (1966) |
कुल फ़िल्में | 180 |
Rajesh Khanna का जन्म, परिवार
राजेश खन्ना का जन्म अमृतसर के पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका नाम जतिन था, जिसे उन्होंने इंडस्ट्री में आने के पहले बदला था। राजेश जी के पिता का नाम चुन्नीलाल, और माता का नाम लीलावती था। दरअसल राजेश खन्ना को उनके असली माता पिता के रिश्तेदार ने गोद ले लिया था। जिसके बाद लीलावती चुन्नीलाल ने इनका पालन पोषण किया। वे अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे, जहाँ उन्होंने अपनी पढाई पूरी की।
Rajesh Khanna Wife
राजेश खन्ना जी का एक फेशन डिज़ाइनर अंजू महेन्द्रू से 1966–72 तक सीरियस अफेयर था, राजेश उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन अंजू उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थी, तब राजेश ने गुस्से में आकर 1973 में अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाडिया से शादी कर ली। डिंपल उस समय सिर्फ 16 साल की थी, शादी के 8 महीने बाद डिंपल की पहली फिल्म बॉबी रिलीज़ हुई थी। कहते है राजेश खन्ना ने अपनी बारात अंजू के घर के सामने से निकाली थी। 1984 में खबर आई थी कि डिंपल और राजेश अलग रहने लगे और तलाक लेने वाले है। दोनों अलग जरुर हुए थे लेकिन तलाक कभी नहीं हुआ।
इस दौरान 1984 से 87 के बीच राजेश का नाम टीना मुनीम (टीना अम्बानी) के साथ जोड़ा जा रहा था। 1990 में दोनों के बीच टकराव ख़त्म हो गया और वे साथ रहने लगे। राजेश डिंपल की दो लड़कियां है ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। ट्विंकल एक सफल अभिनेत्री रही है, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ घर बसा लिया और वे तब से फ़िल्मी दुनिया को छोड़ चुकी है। रिंकी का फ़िल्मी करियर फ्लॉप रहा।
यह भी पढ़े- Ratan Tata Birthday: देश के मोस्ट फेवरेट बिजनेसमैन आज मना रहे है अपना 85 वां जन्म दिन, जानें उनके कुछ किस्से
Rajesh Khanna करियर
राजेश खन्ना जी को कॉलेज समय से ही एक्टिंग पसंद थी, वे यहाँ नाटक में परफॉर्म करते थे, जहाँ उन्हें कई प्राइज भी मिले है। राजेश की पहली फिल्म आखिरी ख़त 1966 में आई थी, उस समय उनकी उम्र 23 साल थी। यह फिल्म 1967 में भारत की ऑस्कर में पहली आधिकारिक एंट्री फिल्म बनी थी। राजेश खन्ना ने साल 1969 से 1971 तक रिकॉर्ड 15 हिट फ़िल्में दी, इसमें आराधना, इत्त्फ़ाक़, दो रास्ते, बंधन, डोली, सफ़र, खामोशी, कटी पतंग, आन मिलो सजना, ट्रैन, आनन्द, सच्चा झूठा, दुश्मन, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी मुख्य हैं। राजेश खन्ना ने कुल 1966-2013 में 117 फ़िल्म as a lead hero किया और 117 में 91 हिट फ़िल्में दी। अपने जीवन काल में उन्होंने 1966-2013 तक 163 फ़िल्म में किया जिसमे 105 हिट फ़िल्में हिट रही।
Unknown facts about Rajesh Khanna
- राजेश खन्ना अपनी लेट लतीफी के लिए मशहूर रहे। बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
- राजेश खन्ना बदला हुआ नाम है, पहले जतिन नाम था, अपने अंकल के कहने पर उन्होंने नाम बदला था।
- राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है।
- खन्ना ने 1969 से 72 तक लगातार 15 सोलो सुपरहिट फ़िल्में दी और रिकॉर्ड कायम कर दिया था।
- फिल्म आराधना के बाद राजेश जी को सुपरस्टार घोषित कर दिया गया था।
- उस जमाने में राजेश खन्ना पर लड़कियां पागल थीं। राजेश खन्ना की गाड़ी पर हमेशा लिपस्टिक के निशान होते थे।
- लड़कियां उन्हें अपने खून भरे ख़त लिखा करती थी।
- कुछ लड़कियों ने तो राजेश खन्ना की फोटो से शादी कर ली थी।
- लड़कियां उनकी गाड़ी की धुल से अपनी मांग भर लेती थी।
राजेश खन्ना का फेमस डायलाग (Famous Dialogues of Rajesh Khanna)
- “जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है जांहपनाह। उसे न तो आप बदल सकते हैं न ही मैं”
- “बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं”
- “मैंने तुमसे कितनी बार कहा पुष्पा मुझे ये आंसू नहीं देखे जाते। आई हेट टियर्स”
- “मैंने तेरा नमक खाया है इसलिए तेरी नजरों में नमक हराम जरूर हूं”
- “मैं मरने से पहले मरने नहीं चाहता”
- “इंसान को दिल दे, दिमाग दे, जिस्म दे पर कमबख्त ये पेट न दे”
- “एक छोटा सा जख्म बहुत गहरा दाग बन सकता है”
- “सेठ जिसे तुम खरीदने चले हो उसके चेहरे पर लिखा है नॉट फॉर सेल”
Rajesh Khanna का निधन
राजेश खन्ना अपने आर्शीवाद बंगले में अपनी पत्नी डिंपल के साथ रहा करते थे। जहाँ लम्बे समय से बीमार होने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। राजेश खन्ना को कैंसर था, जिसके बाद 69 की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनकी शब यात्रा में हजारों की भीड़ इकट्ठी हुई थी।