588674AF 4FB1 4923 ADB6 6287032E265B
588674AF 4FB1 4923 ADB6 6287032E265B

धारचूला से विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने के संकेत देकर कांग्रेस में सनसनी फैला दी है।

हाल ही में उत्तराखंड के कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति को लेकर पार्टी के कई नेताओं की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच लगातार तीसरी बार धारचूला से विधायक बने हरीश धामी ने बुधवार को पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

वहीं उत्तराखंड राज्य में भाजपा पार्टी का बड़ा फायदा हो सकता है। कांग्रेस से नाराज धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि अगर जनता कहेगी तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा से ही उन्हें नीचा दिखाने का काम किया है, जबकि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का पक्का मन बना लिया है।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड के जंगलों की आग हुई विकराल, धू धू कर जल रहे जंगल

इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से लगातार पांचवीं बार विधायक बने प्रीतम सिंह और द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट भी नई नियुक्तियों से कथित तौर नाराज बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here