D45B1745 5F6D 4ACD B8E0 F18C15648C4B
D45B1745 5F6D 4ACD B8E0 F18C15648C4B

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांगड़ा जिले में एक जलधारा में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से 10 लोग फंस गए। लगभग नौ घंटे के बचाव अभियान के बाद शुक्रवार, 19 अगस्त को उन सभी को बचा लिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। और अधिकारी के अनुसार इन 10 लोगों में से आठ लोग पर्यटक हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि सेना की एक टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (SDRF) के 22 सदस्यों और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने बचाव अभियान चलाया। नौकाओं की मदद से जलधारा में फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आपात अभियान केंद्र ने इससे पहले बताया था कि धीरा अनुमंडल के थुरल में स्थित नेगल खड्ड में जल स्तर में सुबह करीब आठ बजे अचानक वृद्धि हो जाने के कारण दो महिलाओं समेत 10 लोग फंस गए।

यह भी पढ़े- August के महीने में 18 दिन रहेंगे बैंक बंद

प्रारंभिक सूचना के अनुसार छह से सात लोग धारा में फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए लोगों में से आठ पर्यटक और दो स्थानीय लोग हैं। सभी पर्यटक वहां दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए गए हुए थे। लेकिन अचानक से जल स्तर बढ़ गया, जिसके चलते उन्हें घंटों ऊंचे स्थान पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं आठ में से सात पर्यटक बिहार राज्य के रहने वाले हैं। इन पर्यटकों की पहचान राम देव (48) उनकी पत्नी सुकमा देवी (45) और उनकी बेटी सुनीता कुमारी के अलावा सुबोध सिंह (55) उनके बेटे रविंदर बिंद (25), मिथुन (23) और रविंदर सिंह (33) के रूप में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here