रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पति हैवान बन गया। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को करंट लगा दिया। जिससे उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। और रात के अंधेरे में उसने अपनी पत्नी के शव को जला दिया। वहीं पुलिस ने जब आज बुधवार को उसे दबोचा और पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो गया था। इसलिए उसने करंट लगाकर उसको मार दिया। इसके साथ ही फरार देवर की भी पुलिस तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिसौली निवासी रामऔतार की बेटी सत्यवती उम्र 20 वर्ष की शादी 10 वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के चेना गांव निवासी रामपाल के बेटे विनोद के साथ हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा था। लेकिन जहां थोड़ा समय और बीता तभी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। भाई की शादी में जाने के लिए पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए हुए पति ने भाई संतोष के साथ मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे करंट लगा दिया और वह तड़प तड़प कर मर गई। इसके बाद उसके शव को आग लगा दी।
यह भी पढ़े- फिरोजाबाद: मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी के चाकू घोंपकर कर दी हत्या
जब पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा और उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। इससे वह काफी परेशान हो गया था और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।