दीपिका पादुकोण और रणवीर को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री हो या हॉलीवुड, दुनियाभर में यह दोनों पॉवर कपल के नाम से जाने जाते हैं । हाल ही में एशिया के मोस्ट रिचेस्ट कपल की सूची में रणवीर और दीपिका का नाम भी दर्ज था। जिसके बाद तो इनकी पॉपुलैरिटी में जोर का इजाफा हुआ है। मानो चार चाँद लग गए हों। रणवीर और दीपिका ने अमेरिका में एक इवेंट में हिस्सा लिया। वहां रणवीर ने कुछ ऐसा कहा कि दीपिका भी शर्म के मारे मुस्कुराए बिना रह नहीं पाईं।
यूएस में एक इवेंट के लिए दीपिका को बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया था। इस इवेंट में दीपिका के साथ रणवीर भी पहुँच गए व स्टेज भी शेयर किया। रणवीर अपने खुले स्वभाव से सबको दीवाना बना लेते हैं। उन्होंने इवेंट में कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले उनके कायल तो हुए ही दीपिका भी शर्माहट भरी खूबसूरत हंसी नहीं रोक पाईं। बातचीत के दौरान रणवीर ने बड़े गर्व से कहा कि “मैं दीपिका पादुकोण का पति हूँ” इसे सुनकर दीपिका शर्मा गईं और अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
यह भी पढ़े- आखिर किस वजह से धीमी हुई टोनी कक्कड़ के गानों की रफ्तार
रणवीर 2023 में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘CIRKUS’ में लीड रोल करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें जैकलीन और वरुण शर्मा भी होंगे। वहीं इसी फिल्म में दीपिका का स्पेशल कैमियो रखा गया है। व आपको बता दें सिर्फ दीपिका ही नहीं उनके साथ अजय देवगन का भी कैमियो देखने को मिलेगा। रणवीर और दीपिका आखिरी बार 1983 के विश्वकप पर आधारित फिल्म ’83’ में नज़र आए थे। जिसमें रणवीर ने कपिल देव व दीपिका ने उनकी वाइफ का किरदार निभाया था। ऐसे में फैंस इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही वह दोनों एक साथ किसी नई फिल्म में लीड रोल करते नजर आएं।