E7728247 F5EC 462B B017 B4097B60BB00
E7728247 F5EC 462B B017 B4097B60BB00

IDPL Rishikesh चौकी क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में ससुराल और मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लेबर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी तीन साल पूर्व उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर निवासी व्यक्ति की बेटी से हुई थी। लड़की के माता और पिता का आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद से उनकी बेटी के ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे थे।

आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले बेटी को उनसे बात करने के लिए फोन नहीं देते हैं। मारपीट और गाली- गलौज भी करते हैं। लड़की के माता-पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली- गलौज और मारपीट की है। लेकिन जैसे ही वह शाम को बेटी के ससुराल पहुंची तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। लड़के वाले पक्ष का आरोप है कि बहु आए दिन उनके साथ लड़ाई झगड़ा करती है।

यह भी पढ़े- पिथौरागढ़: सड़क पार कर रहे लोगों पर गिरा पहाड़, बाल- बाल बची जान

आरोप है कि लड़की पक्ष के छह लोगों ने उनके घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने एसपीएस राजकीय अस्पताल में अपना उपचार कराया। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि सैनी को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

महिला का लौटाया पर्स

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के परमार्थ निकेतन आश्रम के पास पुलिसकर्मियों को एक पर्स मिला। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि थाना पुलिस ने पर्स में रखे दस्तावेजों की जांच की। सभी दस्तावेज राजस्थान के उचामन सिटी की अंबा कॉलोनी निवासी सुमन रानी के निकले।

इसके बाद पुलिस सुमन रानी से फोन पर संपर्क कर उसको थाने बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पर्स को सुमन रानी के सुपुर्द कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here