9E2DF15E E34F 480C 886E FAC3C25BFFF6
9E2DF15E E34F 480C 886E FAC3C25BFFF6

अगर आप भी सरकारी नौकरी का ख़्वाब देख रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से तथा अंत तक पढ़े। India Post GDS Recruitment 2022 भारतीय डाक विभाग ने डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। दसवीं पास युवाओं के लिए लगभग 38,926 पदों पर देश के अलग-अलग स्थानों के लिए भर्तियां की जाएंगी। वहीं उत्तराखंड राज्य के लिए 353 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 जून है। योग्य और इच्छुक
उम्मीदवार http://indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आखिरी दौर में, जानिए कब आ सकता है परिणाम

इसके लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2022 के सभी उम्मीदवारों के पास भारत सरकार, राज्य सरकार या फिर केंद्र शासित प्रदेश द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। जिसमें की इंग्लिश और मैथ विषय अनिवार्य है। या फिर वैकल्पिक विषयों के रूप में पढ़ा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी एक लोकल भाषा का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा और कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए चयनित अभ्यर्थी को 12,000 प्रतिमाह मिलेंगे जबकि अन्य पदों के लिए 10,000 हजार तक वेतन निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here