Indian Army Movies

Indian Army Movies: वैसे तो फिल्मों में जो एक्टर काम करते हैं उन्हें हीरो बोला जाता है। लेकिन असली हीरो तो बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए युद्ध कर रहे जाबाज़ हमारे सिपाही होते है। हमारे देश के जाबाज़ सिपाही, इंडियन आर्मी और आर्मी ऑफिसर के जीवन के बारे आम जनता कभी नहीं जान पाती अगर बॉलीवुड उन पर फिल्में बनाकर हमारे सामने नहीं लाता। यह सभी बॉलीवुड की फिल्में जो आर्मी के ऊपर बनी होती है वो एक तरह से उन सैनिकों और सेना को श्रद्धांजलि होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप 10 Indian Army Movies के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें देख हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है तथा सेना के प्रति सम्मान कई गुना बढ़ जाता है। 

भारतीय का इन फिल्मों के प्रति खासा उत्साह देखा गया है। मूवी बनाने वाले भी इन मूवीज को स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के आस पास रिलीज करते हैं, जब समस्त देश देशभक्ति में डूबा रहता है। मूवी में जब जाबाज़ दुश्मनों को मार गिराता है तो थियेटर तालियों, सीटियों से गूंज उठता है। ऐसे ही अगर किसी जवान सैनिक की उसमें मौत दिखाते है तो हर किसी के आंसू झलक जाते है। इस तरह की मूवी बनाने का उद्देश देश के युवा जवान को सेना में भरती होने के लिए प्रेरित करना है। 

Best Army Movies Bollywood

Shershaah

परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनी फिल्म शेरशाह 2021 में अमेजन प्राइम में आई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। फिल्म में 1999 के समय हुए कारगिल युद्ध को दिखाया गया है, जिसमें देश को बचाते हुए विक्रम बत्रा ने जान दे दी थी। 

Uri: The Surgical Strike

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म Uri: The Surgical Strike साल 2019 में आई थी। विक्की कौशल की यह फिल्म ब्लॉक बस्टर रही। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उरी में सेना पर हमला किया था, जिससे कई जाबांज सिपाही मारे गए थे। इसी का बदला लेने के लिए भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक करती है। फिल्म थियेटर में तो हिट थी ही, लेकिन इसे बाद में लोगों ने ओटीटी में भी बहुत देखा है। 2016 में इंडियन आर्मी द्वारा ये सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, जिसके बाद 2017 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई थी। फिल्म का बजट 25 करोड़ का था। लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 359.73 करोड़ की कमाई की थी। 

Border

बॉलीवुड के 1 दर्जन से भी ज्यादा दिग्गज एक्टर्स के साथ बनी ये फिल्म 1997 में आई थी। फिल्म 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। फिल्म का गाना संदेशे आते है, सुपर डुपर सॉन्ग रहा, जो आज भी लोग गुनगुनाते है। इस गाने को सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। इस गाने के बोल ऐसे है कि कोई भी सुनने वाला रो पड़े। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई थी। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। फिल्म ने बहुत से अवार्ड जीते थे, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट हीरो का अवार्ड शामिल है। 

Lakshya

2004 में आई रितिक रोशन की फिल्म एक युद्ध ड्रामा है। इसे फरहान अख्तर ने बनाया था। फिल्म में दिखाते है कैसे सेना प्रमुख अपनी सेना के जवानों को युद्ध करने के लिए प्रेरित करता है। 

LOC: Kargil

जे पी दत्ता के द्वारा बनाई गई फिल्म कारगिल युद्ध की कहानी है। जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार थे। 

Tango Charlie

2005 में आई फिल्म टैंगो चार्ली को डायरेक्टर मनी शंकर ने बनाया था। फिल्म में बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, तनिषा मुखर्जी मुख्य किरदार में थे। 

Hindustan Ki Kasam 1973

यह एक आर्मी पर बनी बॉलीवुड वार मूवी हैं। फिल्म को डायरेक्ट चेतन आनंद ने किया था जो सन 1973 में आई थी। फिल्म में राजकुमार मुख्य रोल में थे। फिल्म में 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में हुई एक घटना का ऑपरेशन दिखाया गया है। फिल्म जब रिलीज हुई तब उसे उतना पसंद नहीं किया गया था लेकिन कुछ समय बाद फिल्म की माउथ पब्लिसिटी हुई, जिसके बाद इसे खासा पंसद किया गया। 

Hindustan Ki Kasam 1999

वीरू देवगन द्वारा बनी इस फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मनीषा कोइराला, सुष्मिता सेन मुख्य रोल में थी। फिल्म 2 जुड़वा भाइयों की कहानी है जो बटवारे के समय अलग हो जाते है और एक हिंदुस्तान, पाकिस्तान में बड़ा होता है। फिर ये भाई भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक दूसरे के सामने आते है।

Indian Army Movies: Holiday

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत यह फिल्म बताती है कि आर्मी ऑफिसर अपनी छुट्टियों यानी हॉलीडे के समय भी ऑन ड्यूटी रहता है। और हमेशा देश की रक्षा और उसकी सेवा में तत्पर रहता है। यह फिल्म तमिल में बनी फिल्म Thuppaki का ऑफिशियल रीमेक थी।  

Indian Army Movies: Vijeta

Indian Army Movies: 1982 में आई फिल्म विजेता डायरेक्टर गोविंद निहलानी ने बनाई थी। फिल्म में शशि कपूर, रेखा, अमरीश पुरी, सुप्रिया पाठक जैसे दिग्गज कलाकार थे। 

Also Read-

90 के दशक की लोकप्रिय बाल कलाकार Jhanak Shukla की हुई सगाई

जिम ट्रेनर पर आया बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani का दिल

क्या Katrina Kaif सच में प्रेग्नेंट हैं?

Hardik Pandya बिना ऐसे काट रही हैं नताशा अपने दिन

46 की उम्र में बिकिनी पहन अमीषा पटेल ने ढाया कहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here