C358E123 9DDE 427F A240 0BD66AA84270
C358E123 9DDE 427F A240 0BD66AA84270

जयमाला पर दूल्हा अपनी दुल्हन की जगह साथ खड़ी साली के गले में हार डाल देता है।

भारत में शादियाँ काफ़ी धूम- धाम से मनाई जाती है। भारतीय शादियों में कई प्रकार की रस्में रिवाज अपनाई जाती हैं, और उतनी ही ज्यादा मस्ती भी देखने को मिलती है। यहां शादी में मस्ती-मजाक ना हो, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। सीधे-सीधे कहें तो भारत की शादियों में मस्ती करना भी एक तरह से रिवाज ही है। जिसे सभी परिवार और रिश्तेदार हंसकर अपनाते हुए नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ़ शादियों में मस्ती भरी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है।

वायरल हो रही वीडियो में शादी के कार्यक्रम स्थल पर जयमाला की रस्म चल रही है। इस रस्म में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे को फूलों की माला पहनाते है। लेकिन इस शादी में दुल्हन ने तो दूल्हे को हार पहना दिया। लेकिन जब दूल्हे की बारी आई तो उसने अपना हार दुल्हन को ना पहनाकर पास खड़ी उसकी बहन को पहना दिया। यह देखकर पहले तो सब लोग चौंक गए लेकिन जैसे ही दूल्हे ने हंसना शुरू किया तो सभी लोग भी हंस पड़े।

यह भी पढ़े- वायरल: फोटो खींचने पर लड़की को हाथी ने जड़ा तमाचा

दूल्हे की इस हरकत को देखकर तो दुल्हन को भी हंसी आ गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके है। इसके साथ ही लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी सारे लोग वीडियो पर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here