July 25
July 25

दुनिया के इतिहास में आज का दिन व आज की तारीख July 25 बहुत मायने रखती है। दरअसल इसी दिन साल 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में पहले टेस्ट ट्यूब शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। लुई ब्राउन करीब ढाई किलोग्राम वजन के साथ ओल्डहैम शहर के सरकारी अस्पताल में पैदा हुई थी। दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए यह प्रणाली एक वरदान की तरह साबित हुई। और लुई के जन्म के बाद ब्रिटेन में 5000 दंपति ने इस प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद से आज यह पद्धति दुनियाभर में प्रचलित है। और हर रोज़ हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं।

July 25 की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • • एम्सटर्डम ने July 25, 1585 में 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • •फ्रांस ने साल 1689 में इंग्लैंड देश पर आक्रमण की घोषणा की।
  • • कलकत्ता में पहली नौका दौड़ का आयोजन आज ही के दिन साल 1813 में हुआ था।
  • • नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका देश ने साल 1814 में ब्रिटेन को हरा दिया था।
  • • July 25 को साल 1943 बेनिटो मुसोलिनी गिरफतार हूँ थी। और इसके साथ ही उन्हें इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
  • • आज ही के दिन आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने साल 1948 में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
  • • अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने 1963 को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • • ज्ञानी जैल सिंह ने 25 जुलाई साल 1977 में भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • • रंगास्वामी वेंकटरमन 25 जुलाई 1987 में भारत के आठवें राष्ट्रपति बने थे।

यह भी पढ़े- TMKOC: जेठालाल की क्रश बबीता, जानिए इनकी प्यारी सी मोहब्बत को

  • • एस डी शर्मा 25 जुलाई 1992 में भारत देश के नौवें राष्ट्रपति बने थे।
  • • जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध आज ही के दिन साल 1994 को समाप्त हुआ था।
  • • जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वर्ष 1994 में वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
  • • के आर नारायणन 1997 में भारत के दसवें राष्ट्रपति बने थे।
  • • कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज साल 2001 में इसी दिन इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने थे।
  • • पाकिस्तान देश के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी 2004 में रिहा हुए थे।
  • • प्रतिभा पाटिल ने साल 2007 में भारत देश के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। और आज ही भारत को अपनी प्रथम महिला राष्ट्रपति मिली थी।
  • • उत्तर-पूर्व इराक में 2008 को महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए थे।
  • • भारत के गुजरात राज्य में साल 2017 को बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोग मरे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here