481172DD C4DD 43E8 9A34 C58A44AF3F6D
481172DD C4DD 43E8 9A34 C58A44AF3F6D

Kanpur News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 10 साल से चल रहा प्यार असल जिंदगी में 6 दिन भी नहीं टिक पाया। आलम यह है कि प्रेमिका पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। यह पूरी घटना कानपुर से सामने आई है। जहां एक युवती पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंच गई। युवती के द्वारा बताया गया कि शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति ने 10 साल तक प्रेम संबंध रखने के बाद 1 जुलाई 2022 को उससे शादी की थी। और शादी के महज 6 दिन बाद ही वह उसे छोड़कर वह भाग गया।

यह भी पढ़े- हमीरपुर: डंपर ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के बताया कि 10 साल पहले फेसबुक के जरिए ही उसकी शैलेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। 10 साल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी और दोनों ने साथ जीने- मरने की भी कसम खा ली। इस दौरान, दोनों के बीच में कई मुलाकाते भी हुई थी। शादी का फैसला करने के बाद 1 जुलाई 2022 को दोनों ने एकसाथ सात फेरे ले लिए। हालांकि शादी के 6 दिन बाद ही प्रेमी शैलेंद्र सिंह वहां से भाग गया। प्रेमी के प्यार में पागल युवती उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा है। जिसके बाद उसने पुलिस से इस बात की शिकायत की है।

25 लाख कैश और कार की डिमांड कर रहा था आरोपी:

पुलिस का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद युवक शैलेंद्र को 10 जुलाई के बाद खोज निकाला गया। हालांकि युवती ने कमिश्नर के पास पहुंचकर बताया कि शैलेंद्र उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहा है। उससे 25 लाख कैश और कार की डिमांड की जा रही है। युवती ने आरोप लगाया कि 10 साल के रिश्ते में आरोपी शैलेंद्र ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया है। शादी के लिए कई बार जब पीड़िता ने दबाव बनाया तो उसने रजिस्टर्ड मैरिज औऱ आर्य समाज में शादी कर ली। हालांकि शादी के महज 6 दिन बाद ही वह गायब हो गया। अब जब वह पुलिस के खोजने पर मिला है तो दहेज के लिए दबाव बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here