36E9B32F A87D 474F 8B0C AC38E1608BEA
36E9B32F A87D 474F 8B0C AC38E1608BEA

कर्नाटक के बागलकोट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला वकील को बुरी तरह से पीटते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला के पति के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।

कर्नाटक के आठ सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी महिला वकील को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महंतेश पूरी ताकत से महिला पर हमला करता है। वह महिला के पेट पर जोरदार लात मारता है। इसके बाद महिला दर्द से कराहने लगती है और पीछे की तरफ हट जाती है। इसके बाद आरोपी महिला पर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। महिला के हाथ में रखे कागज गिर जाते हैं। लेकिन फिर भी आरोपी महिला वकील को पीटना जारी रखता है।

यह भी पढ़े- शादी: महिला के साथ डांस करने को लेकर हुई लड़ाई

पुलिस के मुताबिक महिला वकील और आरोपी महंतेश एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। महिला के परिवार और आरोपी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद बागलकोट टाउन पुलिस ने महंतेश पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना के दौरान आसपास बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज भी आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here