उत्तराखंड में कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बगोली के पास पहाड़ी से टूटकर गिरी चट्टान सड़क पर चल रही एक कार के ऊपर जा गिरी। चट्टान के नीचे कार दबने से सवार दंपत्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करते हुए कार के ऊपर जमा मलवा हटाकर मृतों के शव बाहर निकाले।
घटना से पूरे पिंडरघाटी क्षेत्र में खौफ की लहर पसरी है। थराली के विधायक भूपालराम टम्टा और कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने घटना के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दुर्घटना में मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया था और वह भी कर्णप्रयाग में हैं। मृतक का नाम बलवीर सिंह व उनकी पत्नी सावित्री बाई है। बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है जबकि उनकी पत्नी सावित्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। बताया जा रहा है कि वह दोनों देहरादून अपने बच्चों के पास गए हुए थे।
यह भी पढ़े- फेसबुक पर युवक ने सरेआम अवैध देसी कट्टे के साथ डाली फोटो
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा है। व दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। कुछ लोग इसे प्रकृति का क्रोध मानते हैं तो कुछ शासन पर इसका भांडा फोड़ देते हैं।
हाल ही में इसी तरह का हादसा बीते कुछ दिन पहले ही टला है जो बद्रीनाथ वैकल्पिक मार्ग पर हुआ था। घटना पिछले हफ्ते की है जिसमें पहाड़ी से कार के ऊपर बोल्डर गिर गया था। गाड़ी में 4 लोग सवार थे। व चारों अभी सुरक्षित हैं। बोल्डर कार की छत को तोड़ते हुए स्टेरिंग पर जाकर गिरा। आपको बता दें इस घटना से पहले भी केदारनाथ हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें एक की मौत व तीन लोग घायल हुए थे।