36C18060 DF4F 4CC3 9754 C4BCE68FFDBD
36C18060 DF4F 4CC3 9754 C4BCE68FFDBD

पत्नी द्वारा अपने ही पति को ठिकाने लगाने की कोशिश में सास आड़े आ रही थी। महिला ने प्रेमी की मदद से सास को जान से मारने की फिराक में हमला किया। पुलिस ने सास की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

काशीपुर ग्राम सरवरखेड़ा की रहने वाली शरीफन ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में उसने बताया कि अपने पुत्र जुल्फिकार की शादी 3 वर्ष पूर्व थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी शाहीन से कराई थी। बाद में पता चला कि शाहीन का उसके पड़ोसी आदिल उर्फ बबलू से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आदिल और शाहीन के रिश्ते की जानकारी लगने पर जुल्फिकार और उसकी माँ शरीफन विरोध करते थे, लेकिन शाहीन को पति व सास की बात से कोई फर्क नही पड़ा और न ही उसके व्यवहार में कोई बदलाव दिखा। दिनांक 6 जुलाई को शाहीन अपने भाई के घर जाने की बात कहकर घर से गई थी। शरीफन ने आरोप लगाया है कि जाते जाते शाहीन उसे धमकी देकर गई कि वह उसे सबक जरूर सिखाएगी।

18 जुलाई की रात को जुल्फिकार अपने ससुराल शाहीन के पास गया था। उस रात घर पर शरीफन के अतिरिक्त घर में कोई और नही था। रात के करीब 1 बजे आदिल उर्फ बबलू उसके घर में दीवार कूदकर घुस आया। नींद खुल जाने पर पता चला बबलू उसे जान से मारने वाला है। बबलू उससे गाली-गलौज पर उतर आया और धारदार हथियार लेकर उसे जान से मारने की फिराक में वार किया। जिससे शरीफन घायल हो गई। गंभीर चोट आने के कारण शरीफन को कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। वृद्धा ने आरोप लगाया है कि पुत्रवधू शाहीन पहले उसके बेटे को मारना चाहती थी। लेकिन उसे खबर लग जाने की वजह से पुत्रवधू ने ही अपने प्रेमी आदिल उर्फ बबलू के साथ मिलकर उस पर हमले का पूरा षड्यंत्र रचा।

यह भी पढ़े- Rudraprayag: बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल ढहाने से 9 मजदूर दबे

सीओ बीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें पुलिस ने पाया कि आदिल और शाहीन घटना में लिप्त हैं और उन्होंने ही पूरा षडयंत्र रचा है। पुलिस द्वारा शाहीन और बबलू दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर आदिल ने स्वीकारा कि दोनों मिलकर जुल्फिकार को रास्ते से हटाने वाले थे। इसमें शाहीन की सास आड़े आने लगी तो उन्होंने पहले सास शरीफन को रास्ते से हटाने की कोशिश की। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here