2ABDC3FC D37F 4DEE 840F 0A83795D37CF
2ABDC3FC D37F 4DEE 840F 0A83795D37CF

शादी के नाम पर महिला का पति ही 4 साल से कर रहा था शोषण, विवाह का पंजीकरण कराने के नाम पर ठगे लाखो रुपए। महिला ने कोर्ट में किया केस। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति व 3 और लोगो के खिलाफ दुष्कर्म ओर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति कुंडेश्वरी निवासी युवक पर आरोप लगाया है कि युवक ने 12 अक्टूबर 2018 में मंदिर में फेरे लेकर उसकी मांग भरकर उसके साथ शादी की थी। विवाह के बाद पति का कुछ दिन तक तो व्यवहार अच्छा रहा। लेकिन जब जब पति से विवाह का पंजीकरण कराने को कहती तो पति बात को टाल जाता था। विवाह से लेकर आज तक उसने विवाह का पंजीकरण नहीं कराया। अपना घर न होने की वजह से किराए के मकान में 4 वर्षो में पीड़िता युवक के साथ अलग- अलग जगह रहती थी, और युवक उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

यह भी पढ़े- बैराज: बस पलटने से सात यात्री घायल

महिला का आरोप है कि बार- बार कहने पर भी शादी का पंजीकरण कराने का युवक झांसा दे रहा था। और उससे लाखो रुपए भी ऐंठता रहा। इसके अतिरिक्त युवक कई बार अपने पहचानने वाले कहकर कुछ असामाजिक लोगो को कमरे पर ले आता था। पति और उसके साथियों ने मिलकर महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। ये बात किसी को बताई तो जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी लगातार महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण करते रहे। उन लोगो के विरुद्ध पहले भी कुछ मुकदमें हैं। उन मुकदमों में भी झूठी गवाही देने को मजबूर किया जाता था। 21 अप्रैल 2022 को आरोपियों ने महिला से 3 लाख रुपए और ऐंठ लिए। जैसे तैसे महिला उन लोगो के चंगुल से निकल भागी। आरोपियों की पुलिस में भी जान पहचान होने की वजह से पुलिस उसकी शिकायत नही सुन रही थी। इसलिए महिला ने वकील की मदद से कोर्ट में गुहार लगाई।

ACJM मिथिलेश पांडेय ने प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here