Kirti Azad

Kirti Azad भारत के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता है। आज 2 जनवरी को कीर्ति आजाद का 63 वां जन्मदिन मना रहे है। कीर्ति एक अच्छे खिलाड़ी रहे है जिन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले है। भारत जब 1983 को पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, उस समय कीर्ति आजाद भी उस टीम का हिस्सा थे, और उन्होंने ये सीरीज खेली थी। कीर्ति ने अपने राजनीती सफ़र की शुरुवात भारतीय जनता पार्टी से की थी, लेकिन 2019 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वह एक आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज थे। 

Kirti Azad जीवनी

पूरा नामकीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद
जन्म तिथि (Date of Birth)02 Jan 1959 
जन्म स्थान (Place of Birth)पूर्णिया (बिहार) भारत
उम्र63
धर्महिन्दू
नागरिकताभारतीय
पेशाक्रिकेटर, राजनेता
राजनैतिक दल का नामभारतीय कांग्रेस पार्टी
शिक्षा ( Education)स्नातक
व्यवसाय (Profession)राजनीतिज्ञ और खेल व्यक्ति
पिता का नाम (Father’s Name)भगवत झा आजाद (पूर्व मुख्यमंत्री बिहार)
माता का नाम (Mother’s Name)श्रीमती इंदिरा झा आजाद
पत्नी Wifeश्रीमती पूनम आजाद
बच्चे (संतान)2 पुत्र – सुर्यवर्धन, सौम्यवर्धन
धर्महिंदू धर्म
नेट वर्थ3।81 करोड़ CRORE

कीर्ति आजाद जन्म, परिवार

कीर्ति झा आज़ाद का जन्म बिहार के पूर्णिया में 2 जनवरी 1959 को हुआ था, इनके पिता का नाम भगवत झा है जो कि एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री रहे है। कीर्ति ने दिल्ली से अपनी पढाई पूरी की। स्कूल के समय से उन्हें क्रिकेट में रूचि थी, वो अपने स्कूल के टीम में भी थे। 1976 कीर्ति आजाद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपनी शुरुआत की। वह दिल्ली से ऑलराउंडर थे।

कीर्ति के 2 बेटे है। बड़ा बेटा सुर्यवर्धन दिल्ली से अंडर 22 टीम में खेल रहा है, छोटा सोम्यवर्धन दिल्ली की अंडर 17 टीम में शामिल है। 

यहाँ पढ़े: गुब्बारों के साथ Pakistani झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी

कीर्ति आजाद क्रिकेट करियर

कीर्ति ने अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुवात 1981 में टेस्ट मैच से की थी। 1980 में ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ एक दिवसीय मैच इनका पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था। 1983 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला, ये भारत के अहमदाबाद में वेस्ट इंडीज के साथ हुआ था। कीर्ति ने अपने क्रिकेट करियर में 7 टेस्ट मैच 1981 से 1983 तक खेला। इसके अलावा कीर्ति ने 1980 से 1986 तक 25 एक दिवसीय मैच खेले। 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ उनका आखिरी वन डे मैच था। कीर्ति को 1983 में हुए वर्ल्ड कप की टीम के लिए भी चुना गया था, जिसमें वे एवरेज खिलाड़ी रहे। 

कीर्ति आजाद राजनैतिक सफ़र

कीर्ति आजाद ने 1993 में राजनीती में कदम रखा, यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी चुनी और दिल्ली विधानसभा में 1996 तक सदस्य रहे। 1999 में उन्हें लोकसभा की सीट मिल गई और फिर 2009 के आम चुनाव में कीर्ति एक बार फिर विजयी रहे और उन्हें कैबिनेट में मानव संसाधन विकास समिति का सदस्य बनाया गया। इसके बाद 9 जून 2013 से उन्‍हें गृह समिति का सदस्‍य भी बनाया गया।

कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की

कीर्ति आजाद ने 2019 में बीजेपी छोड़ राहुल गाँधी के साथ हाथ मिलाया और कांग्रेस ज्वाइन कर कर लिया। 2019 के आम चुनाव में कीर्ति धनबाद से खड़े हुए लेकिन उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। 2021 में उन्होंने ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और आजीवन ममता के साथ काम करने का प्रण लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here