Krunal Pandya
Krunal Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Krunal Pandya और उनकी बीवी पंखुड़ी शर्मा के घर नन्हा मेहमान आया है। 31 साल के Krunal पहली बार पिता बने हैं। इसका खुलासा खुद Krunal Pandya ने सोशल मीडिया के जरिए किया है और अपने बेटे का नाम भी बताया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया से बाहर चल रहे Krunal Pandya ने ट्विटर के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी सबसे शेयर की है।

भारतीय क्रिकेटर और हार्दिक पांड्या के बड़े भाई Krunal Pandya ने अपनी और अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ बेटे की दो तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में यह प्यारा सा कपल अपने बेटे को चूमता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनो बड़े प्यार से उसे निहारते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम कवीर रखा है।

आपको बता दें की Krunal Pandya और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को आपस में शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के करीब पांच साल बाद उनके घर में इस नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है।

आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि पंखुड़ी को क्रिकेट देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लेकिन इसके बावजूद वह अपने पति क्रुणाल पांड्या के सारे मैच देखती हैं।

यह भी पढ़े- Saba Azad हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आई अभिनेता Hrithik Roshan के साथ

क्रिकेटर Krunal द्वारा ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बधाई दी है। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने Krunal की फोटो को रिट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा- “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई! पितृत्व की इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद सदा बना रहे और कवीर को ढेर सारा प्यार।”

कौन है Krunal Pandya

वैसे तो भारत देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। परन्तु हॉकी खेल से अधिक क्रेज़ भारत में क्रिकेट का है। भारत में क्रिकेट ही एक मात्र ऐसा खेल है गली-नुक्कड़ से लेकर स्टेडियम की चकाचैंध तक सबसे ज्यादा खेला जाता है। इसी खेल को खेलने वाले व उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक है-Krunal Pandya.

क्रुनाल हिमांशु पंडया बाएं हाथ के कमाल के बल्लेबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की तरफ़ से खेलते हैं। उन्हें भारत के बेहतरीन आल राउंडर क्रिकेटर्स में से एक का दर्जा दिया गया है। Krunal का जन्म 24 मार्च 1991 को गुजरात राज्य के अहमदाबाद में हुआ था। हार्दिक पंडया उनके छोटे भाई है जो की भारतीय टीम का अहम हिस्सा है।

आलराउंडर Krunal बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। और उन्होंने इसके लिए काफ़ी मेहनत भी की। उन्होंने अपने क्रिकेट करिअर की शुरूआत साल 2012 में बड़ौदा से की। जहां अपने प्रदर्शन से Krunal ने सभी को बहुत प्रभावित किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर आगे चलकर उन्हें आईपीएल(IPL), इंडिया ए की टी-20 और इंडिया ए के लिए खेलने के का अवसर मिला। आईपीएल से ही Krunal को असली पहचान मिली एवं यहाँ से उन्हें वह मुकाम हासिल हुआ है जिसकी तमन्ना हर एक क्रिकेटर व खिलाड़ी करता है। साल 2016 के अप्रैल माह में उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच से सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here