2DEE6110 2097 48C7 9264 FD679DDE0816
2DEE6110 2097 48C7 9264 FD679DDE0816

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 10 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव एक निर्माणाधीन घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक, लड़का शाम पांच बजे से अपने घर से गायब था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली अंतर्गत बड़ा पुरा निवासी रामचरण कुशवाहा के 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुशवाहा का शव उसी के चाचा के निर्माणधीन घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस घर के बाहर ताला लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि सोनू कक्षा पांचवी का छात्र था। वह शाम से ही घर से गायब था। मां ने जब चाय पीने के लिए उसे ढूंढा तो वह कहीं नहीं मिला। उसकी काफी खोजबीन करने के बाद परिवार ने चाचा के निर्माणधीन घर का ताला खोला तो वहां सोनू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली।

यह भी पढ़े- लखनऊ: इंटीग्रल युनिवर्सिटी के MBBS छात्र ने कि आत्महत्या , हॉस्टल के कमरे में खुद को लगाई फांसी

सोनू के परिजनों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। और ना ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी थी। ऐसे में उस बच्चे की मौत एक अनसुलझी कहानी बन गई है। सोनू अपने तीन भाई-बहिनों में सबसे छोटा था। ऐसा माना जा रहा है कि बालक घर की सीढ़ियों के ज़रिए चाचा के निर्माणधीन घर में दाखिल हुआ था।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अफसरों का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल इस घटना के बाद से बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here