उत्तराखंड में मानसून के शुरू होने के साथ ही लगातार काफ़ी तेज वर्षा देखने को मिल रही है। प्रदेशभर में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते नदी-नाले भी उफान पर हैं। आए दिन जगह- जगह पर मलबा और बोल्डर गिरने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में एक और खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से सामने आई है। जहां शनिवार 16 जुलाई को बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग खाखरा में सम्राट होटल के पास भूस्खलन हुआ। जिसके चलते राजमार्ग भी बंद हो गया। और यात्रियों को करीब 5 घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें की बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर लगातार जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पिछले कई दिनों से सिरोबगड़ से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। जिसके चलते वहाँ भी कई दिन राजमार्ग बंद हो गया था। और अब बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाइवे पर भारी मलबा जमा हो गया है। इसके साथ ही NHAI की मशीनें हाईवे को खोलने के लिए लगा दी गई है।
यह भी पढ़े- लक्सर: अवैध संबंधों के शक ने ली फिर एक महिला की जान, पति ने चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या
रुद्रप्रयाग में कई दिनों से तेज बारिश के चलते पहाड़ियां चटक रही हैं। और साथ ही बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर गिर रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां अचानक बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 10 किमी दूर सम्राट होटल के पास पहाड़ी से भारी भरकम मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया। श्रीनगर से आगे सिरोबगड़ में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ़ चमोली जिले का भी यही हाल है। वहाँ भी लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई थी। चमोली में कर्णप्रयाग के पास हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे भी बंद था।
कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा धार के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो पोकलैंड मशीन इसकी चपेट में आ गई थीं। और इसके साथ ही एक ढाबा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।