784F835F 8A0C 442D A3D5 30F3571DEA6E
784F835F 8A0C 442D A3D5 30F3571DEA6E

उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर गुरुवार को एक अजब- गजब मामला सामने आया। ओवरटाइम ड्यूटी और भीषण गर्मी से परेशान एक लोको पायलट मालगाड़ी को स्टेशन पर दो नंबर मेन लाइन पर खड़ी करके गायब हो गया। लोको पायलट (loco pilot) के बारे में जब पता किया गया तो यह जानकारी सामने आई कि वह ओवरटाइम ड्यूटी नहीं करना चाहता था। इसके चलते रन थ्रू ट्रेनों को मेल लाइन की बजाए तीन नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया। वहीं दूसरे लोको पायलट की व्यवस्था कर मालगाड़ी को लखनऊ (lucknow) की तरफ ले जाने की कोशिश जारी थी।

जानकारी के मुताबिक बरेली जंक्शन पर सुबह 9:30 बजे एक मालगाड़ी दो नंबर लाइन पर आकर रुकी। लोको पायलट ने यह कहते हुए कि वह 10:30 घंटे से ज्यादा ड्यूटी कर चुका है, अब मालगाड़ी को आगे ले जाने में सक्षम नहीं है। इसके बाद वो इंजन से उतर गया। लोको पायलट रेल इंजन को लॉक और मालगाड़ी में ब्रेक लगा कर कहीं चला गया। इस संबंध में जैसे ही बरेली जंक्शन स्टेशन मास्टर को सूचना मिली तो उन्होंने इज्जत नगर के अधिकारियों से बात की और उनसे लोको पायलट की व्यवस्था करने की मांग की। स्टेशन मास्टर से मिली जानकारी के बाद अधिकारियों ने तुरंत दूसरे लोको पायलट की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़े- जयमाला के दौरान दूल्हे को महंगा पड़ा मजाक, दुल्हन ने स्टेज पर कर दी थप्पड़ों की बारिश

वहीं मालगाड़ी को छोड़कर जाने वाले लोको पायलट के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह जानकारी सामने आ रही है कि आज कल लोको पायलट भीषण गर्मी के चलते ओवरटाइम ड्यूटी से परेशान हैं। आरोप है कि लोको पायलट से 12—12 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है। इसी वजह से बरेली जंक्शन पर इस तरह का मामला सामने आया है। वहीं अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here